धमतरी सड़क हादसा: कोबरा बटालियन के जवानों के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा शोक

Social Activity BSP

रायपुर, 14 फरवरी 2026 । (Social Activity BSP)
धमतरी में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में कोबरा बटालियन के वीर जवानों के असामयिक निधन से प्रदेशभर में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए इसे राष्ट्र और राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की आंतरिक सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने में कोबरा बटालियन के जवानों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। ऐसे जांबाज सैनिकों का असमय निधन हृदयविदारक है। उन्होंने दिवंगत जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।


मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि इस कठिन समय में राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ उनके साथ खड़ी है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घायल जवान को सर्वोत्तम उपचार उपलब्ध कराया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करेगी। इस दुखद घटना ने प्रदेश को मर्माहत किया है और वीर जवानों का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post