Social Activity BSP
बिलासपुर (Social Actvity BSP)। हिंदू नववर्ष और चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर आयोजित भव्य शोभायात्रा में वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय समन्वयक त्रिलोक चंद्र श्रीवास सैकड़ों समर्थकों के साथ शामिल हुए। यह शोभायात्रा हिंदू नववर्ष यात्रा समिति द्वारा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए।
इस दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए त्रिलोक श्रीवास ने कहा कि सनातन धर्म ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की भावना पर आधारित है, जिसमें पूरे विश्व को एक परिवार माना जाता है। उन्होंने सभी नागरिकों को विक्रम संवत 2083 और नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि चैत्र नवरात्रि और नव संवत्सर का यह पर्व भारतीय संस्कृति और आस्था का प्रतीक है, जो समाज में सकारात्मक ऊर्जा और एकता का संदेश देता है।
शोभायात्रा के दौरान शहर में धार्मिक उत्साह का माहौल रहा और विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा स्वागत किया गया।
इस अवसर पर मोहन जायसवाल, मुकेश अग्रवाल, अजय गुप्ता, राहुल श्रीवास, हर्ष कश्यप, दीपक श्रीवास, नरेंद्र श्रीवास, मनोहर श्रीवास, निखिल श्रीवास, मनोज श्रीवास, ओम प्रकाश शर्मा, सुखदेव तिवारी, गोपाल बोलर, मनीष भट्ट, संजय वर्मा, सुरेंद्र श्रीवास, चंद्रमणि श्रीवास, शुभम श्रीवास, जितेंद्र शर्मा, चरण सिंह राज, आशीष श्रीवास, हरिश श्रीवास, रमेश श्रीवास, नवीन दुबे, प्रियंक सराफ, मंगल वाजपेई, सुनील यादव, असलम खान, कामरान खान, बंटी खान, रजनी शुक्ला, भावना विजय तिवारी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद


.jpeg)

.jpeg)

