Social Activity BSP
लिंगियाडीह क्षेत्र में अपने आशियाने को बचाने के लिए सैकड़ों परिवारों का आंदोलन पिछले 120 दिनों से लगातार जारी है। यह अनिश्चितकालीन धरना अब केवल स्थानीय मुद्दा नहीं रहकर आम नागरिक के आवास, अधिकार और सम्मान से जुड़ा बड़ा सवाल बन गया है।
आंदोलनकारी परिवारों का कहना है कि उन्होंने वर्षों की मेहनत और खून-पसीने की कमाई से अपने घर बनाए हैं, जिनसे उनकी भावनाएं और भविष्य जुड़ा हुआ है। ऐसे में वे अपने घरों को बचाने के लिए शांतिपूर्ण तरीके से संघर्ष कर रहे हैं।
धरना स्थल पर रोजाना महिलाएं, बुजुर्ग और युवा एक साथ बैठकर अपनी मांगों को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। उनका कहना है कि वे टकराव नहीं चाहते, बल्कि सरकार से संवेदनशीलता और मानवीय दृष्टिकोण की अपेक्षा रखते हैं।
लगातार चार महीने से चल रहा यह आंदोलन अब व्यापक चर्चा का विषय बन गया है। आंदोलनकारियों का मानना है कि किसी भी निर्णय से पहले वहां रहने वाले लोगों की परिस्थितियों और भावनाओं को समझना जरूरी है।
आंदोलनकारियों ने सरकार से मांग की है कि उनसे संवाद स्थापित कर ऐसा समाधान निकाला जाए, जिससे उनके घर सुरक्षित रहें और आंदोलन का सम्मानजनक समाधान हो सके।
रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद
Click here 👆👆

.jpeg)

