बिलासपुर प्रेस क्लब के पुनर्निर्माण का मुआयना, विधायक शुक्ला ने दिए सुझाव

Social Activity BSP

बिलासपुर (Social Activity BSP)। बिलासपुर प्रेस क्लब के पुनर्निर्माण कार्य का सोमवार दोपहर विधायक बेलतरा शुक्ला ने निरीक्षण किया। इस दौरान प्रेस क्लब अध्यक्ष अजीत मिश्रा ने अब तक किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी दी और क्लब की तैयारियों का जायजा लिया।




विधायक शुक्ला ने लगभग आधा घंटे तक क्लब भवन के हर हिस्से का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण और साज-सज्जा संबंधी कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए, ताकि प्रेस क्लब पूरी तरह से व्यवस्थित और आधुनिक रूप में तैयार हो सके। अजीत मिश्रा ने बताया कि पुनर्निर्माण कार्य इसी सप्ताह पूर्ण हो जाने की उम्मीद है।

निरीक्षण के दौरान प्रेस क्लब के अध्यक्ष के अलावा पत्रकार गणेश विश्वकर्मा, दिलीप अग्रवाल, रवि शुक्ला, संतोष साहू, ओम अवस्थी, विकल्प तलवार और प्रवीण सिंह भी मौजूद रहे।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद




Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post