Social Activity BSP
बिलासपुर (Social Activity BSP)। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में लगातार हो रही एसी कॉपर वायर चोरी की घटनाओं पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी गिरोह का पर्दाफाश कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें चोरी करने वाले शातिर बदमाशों के साथ चोरी का माल खरीदने वाला कबाड़ी भी शामिल है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि चोरी किए गए एसी के कॉपर वायर को एक कबाड़ी के पास बेचा जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर छापेमारी की और मौके से तीनों आरोपियों को पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में सूरज वस्त्रकार उर्फ सूरज महरा (23), धीरेन्द्र झारिया (30) और कबाड़ी खरीददार एहसान अली (44) शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 80 फीट कॉपर वायर (कीमत लगभग 40 हजार रुपये), एसी के पार्ट्स और 8500 रुपये नगद जब्त किए हैं। कुल जब्त मशरूका की कीमत लगभग 48,500 रुपये बताई जा रही है।
पूछताछ में आरोपियों ने जिला अभियोजन निदेशालय और रजिस्ट्री ऑफिस परिसर के आसपास लगे एसी से कॉपर वायर और नगदी चोरी करना कबूल किया है।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।
रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद

.jpeg)
.jpeg)

