बिलासपुर में BNI की बिजनेस मीटिंग: नेटवर्किंग और व्यापार विस्तार पर जोर, 100 से अधिक सदस्य शामिल

Social Activity BSP

बिलासपुर(Social Activity BSP)। शहर के Courtyard by Marriott में बीएनआई (BNI) की एक महत्वपूर्ण व्यावसायिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें 100 से अधिक सदस्य शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजित मिश्रा (अध्यक्ष, बिलासपुर प्रेस क्लब) रहे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य आपसी व्यापारिक सहयोग को बढ़ावा देना, नेटवर्किंग को मजबूत करना और स्थानीय स्तर पर व्यवसाय के अवसरों का विस्तार करना रहा।

कार्यक्रम में बीएनआई के एक्ज़िक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. किरणपाल सिंह चावला, बीएनआई कोलबोरेटर्स के अध्यक्ष डॉ. सचिन यादव, उपाध्यक्ष अभिजीत रॉय, सचिव देवेन्द्र बघेल और विजिटर होस्ट मनीष जैन सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

डॉ. किरणपाल सिंह चावला ने बीएनआई के “Givers Gain” सिद्धांत पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह संगठन सदस्यों के बीच आपसी सहयोग से व्यापार को बढ़ाने का मंच प्रदान करता है। वहीं डॉ. सचिन यादव ने बताया कि इस चैप्टर के माध्यम से अब तक सदस्यों को कुल मिलाकर 119 करोड़ रुपये से अधिक का व्यवसाय प्राप्त हो चुका है।

मुख्य अतिथि अजित मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में नेटवर्किंग व्यवसाय की सफलता का एक महत्वपूर्ण आधार बन चुकी है और बीएनआई जैसे संगठन इस दिशा में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

बैठक के दौरान सदस्यों ने अपने-अपने व्यवसाय का परिचय दिया और आपसी सहयोग के नए अवसरों पर चर्चा की। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद




Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post