बिलासपुर के चाटीदीह में अयातुल्ला अली खामनेई (Supreme Leader) की शहादत पर ईरानी समाज का कैंडल मार्च

Social Activity BSP

दिनांक: 02 मार्च 2026 | (Social Activity BSP)

बिलासपुर। चाटीदीह क्षेत्र में ईरानी समाज एवं शिया समुदाय के लोगों ने ईरान के सर्वोच्च नेता Ayatollah Ali Khamenei (Supreme Leader) की शहादत की खबर पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए एक भावुक कैंडल मार्च निकाला। यह जुलूस ईरानी मोहल्ले से प्रारंभ होकर क्षेत्र की प्रमुख सड़कों से गुजरा, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग हाथों में मोमबत्तियां और खामनेई की तस्वीरें लिए शामिल हुए।

मोमबत्तियों की रोशनी के बीच उपस्थित लोगों ने मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। कई लोग काले वस्त्रों में नजर आए, जो शोक का प्रतीक था। समुदाय के वरिष्ठ सदस्यों ने कहा कि खामनेई केवल एक राजनीतिक नेता ही नहीं, बल्कि एक धार्मिक मार्गदर्शक और आध्यात्मिक प्रतीक भी थे, जिनके विचारों का प्रभाव विश्वभर के शिया समुदाय पर पड़ा है।

जुलूस के दौरान शांति और एकता का संदेश दिया गया। वक्ताओं ने उनके नेतृत्व और विचारधारा को याद करते हुए कहा कि उनके बताए मार्ग पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम के अंत में सामूहिक दुआ की गई और क्षेत्र में आपसी भाईचारे व सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई।



इस मौके पर शेख अब्दुल मन्नान भाई, अहमद भाई, समीर भाई एवं शेख सरफराज अहमद भी विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित की।

स्थानीय प्रशासन की मौजूदगी में यह कैंडल मार्च शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। आयोजकों ने स्पष्ट किया कि यह आयोजन केवल श्रद्धांजलि और सम्मान व्यक्त करने के उद्देश्य से किया गया था।

चाटीदीह के ईरानी मोहल्ले में निकला यह जुलूस शहर में सामाजिक एकजुटता और शांतिपूर्ण अभिव्यक्ति का उदाहरण बनकर सामने आया।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद




Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post