बिलासपुर में चेटीचंड महोत्सव: महिलाओं की भव्य स्कूटर रैली, श्रद्धा और उत्साह का अनोखा संगम

Social Activity BSP

बिलासपुर। चेटीचंड महोत्सव के अवसर पर शहर में महिलाओं द्वारा भव्य स्कूटर रैली का आयोजन किया गया, जिसने पूरे शहर को उत्सव और श्रद्धा के रंग में रंग दिया। यह रैली पूज्य सिंधी सेंट्रल, सिंधी सेंट्रल युवा विंग, सेंट्रल सिंधी महिला विंग, भारतीय सिंधु सभा एवं अन्य सामाजिक संगठनों के सहयोग से आयोजित हुई।






रैली की शुरुआत दीनदयाल उपाध्याय उद्यान के पास से हुई, जहां हिंगलाज माता और भगवान झूलेलाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलन और आरती के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम में विशेष रूप से महापौर पूजा विधानी और झूलेलाल मंदिर चक्करभाटा से मां बरखा भाभी उपस्थित रहीं, जिन्होंने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रैली में पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाएं स्कूटर पर सवार होकर झंडे और धार्मिक प्रतीकों के साथ शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरीं। जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया और “झूलेलाल की जय” के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।

इस आयोजन का उद्देश्य सिंधी समाज की संस्कृति, परंपरा और एकता का संदेश देना तथा महिलाओं की सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करना रहा।

गौरतलब है कि चेटीचंड महोत्सव के तहत एक सप्ताह से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें फिल्म प्रदर्शन, “सिंध जो मेलो” और अन्य सांस्कृतिक गतिविधियां शामिल हैं। करीब 550 महिलाओं की भागीदारी से शुरू हुआ यह आयोजन समाज में जागरूकता और एकजुटता का संदेश दे रहा है।

यह स्कूटर रैली उसी श्रृंखला का अहम हिस्सा रही, जिसने महिलाओं की भागीदारी और सशक्तिकरण को मजबूती से सामने रखा।

Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद




Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post