Social Activity BSP
बिलासपुर(Social Activity BSP)। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के प्रताप चौक स्थित साक्षी गर्ल्स वेयर कपड़ा दुकान में देर रात भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना रात करीब 2 से 3 बजे के बीच की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, दुकान संचालक कृष्णा बनर्जी उस समय माल खरीदने के लिए दिल्ली गए हुए थे। देर रात उन्हें फोन पर आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद वे तत्काल बिलासपुर लौटने के लिए रवाना हो गए।
आग लगते ही स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की। सूचना मिलने पर दमकल की टीम भी पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। इस हादसे में दुकान के अंदर रखा लाखों रुपये का कपड़ा और अन्य सामान जलकर खाक हो गया।
राहत की बात यह रही कि आग पास की दुकानों तक फैलने से पहले ही काबू पा लिया गया, जिससे बड़े नुकसान से बचाव हो सका। हालांकि दो दुकानों में मामूली नुकसान की सूचना है।
फिलहाल पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हैं। विस्तृत जांच के बाद ही आग लगने के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद
.jpeg)

