Bilaspur में होली के लिए हाई अलर्ट: पुलिस ने कड़े सुरक्षा इंतजामों और चेतावनी जारी की

Social Activity BSP

बिलासपुर(Social Activity BSP)। होली का त्योहार नजदीक आते ही शहर में रंगों और खुशियों की रौनक बढ़ गई है। बाजारों में पिचकारियों और गुलाल की बिक्री जोरों पर है, लेकिन इस बार पुलिस ने सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती है।

बिलासपुर पुलिस ने त्योहार के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए शहरभर में व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। गश्त पर लगी पुलिस टीमें संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रख रही हैं। तेज रफ्तार वाहन चलाने या उपद्रव मचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि हर प्रमुख स्थान पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। यदि कोई व्यक्ति गुंडागर्दी, बदमाशी या उपद्रव करता पाया गया, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का उद्देश्य है कि हर नागरिक सुरक्षित वातावरण में होली का आनंद ले सके।

साथ ही, नागरिकों से अपील की गई है कि वे नियमों का पालन करें, शराब पीकर वाहन न चलाएं और जबरन रंग लगाने से बचें। पुलिस प्रशासन ने जोर दिया कि होली प्रेम, भाईचारे और खुशियों का पर्व है, और सभी की जिम्मेदारी है कि त्योहार शांति और सुरक्षा के साथ मनाया जाए।

Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद




Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post