सरकंडा में दंपति पर जानलेवा हमला, CCTV में कैद वारदात — एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य फरार

Social Activity BSP


बिलासपुर (Social Activity BSP)
। 
सरकंडा थाना क्षेत्र में देर रात एक दंपति पर जानलेवा हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना भूकंप अटल आवास के पास रात लगभग 1 बजे की बताई जा रही है, जिसकी पूरी वारदात पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला घर के भीतर सो रही थी, जबकि उसके पति टकेश्वर साहू और सेठ्ठी यादव बाहर टेंट के सामान की रखवाली कर रहे थे। इसी दौरान जादू, प्रेम और मंथन नामक युवकों ने किसी बात को लेकर विवाद शुरू कर दिया। शोर-शराबा सुनकर जब महिला बाहर आई, तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

🔴 मारपीट में गंभीर चोटें
हमले में महिला के दोनों हाथों की उंगलियों और कमर में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि सेठ्ठी यादव के दोनों हाथों में चोट लगी है। बीच-बचाव करने पर भी आरोपियों ने हमला जारी रखा।

🚗 वाहनों में तोड़फोड़
आरोपियों ने मौके पर खड़े छोटा हाथी और ई-रिक्शा सहित अन्य वाहनों के कांच ईंट-पत्थरों से तोड़ दिए, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई।

🎥 CCTV फुटेज से खुलासा
पूरी घटना CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज सामने आने के बाद इलाके में आक्रोश व्याप्त है। पीड़ित परिवार ने सरकंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

👮 पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कानून के शिकंजे में लिया जाएगा।



Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद




Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post