केरा बाई की सफलता की कहानी: बाड़ी से शुरू किया सब्जी उत्पादन, बनीं आत्मनिर्भर और अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा

Social Activity BSP

बिलासपुर, 12 मार्च 2026(Social Activity BSP)। जनपद पंचायत बिल्हा के भैंसबोड क्लस्टर अंतर्गत ग्राम पंचायत निपानिया की एकता स्व-सहायता समूह से जुड़ी केरा बाई आज गांव की अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुकी हैं। कभी केवल घरेलू कार्यों तक सीमित रहने वाली केरा बाई ने समूह से जुड़कर आत्मनिर्भरता की नई राह बनाई।

समूह की बैठकों में भाग लेने से उनके भीतर आत्मविश्वास बढ़ा और उन्होंने घर की चौखट से बाहर निकलकर कुछ नया करने का साहस किया। समूह से ऋण के रूप में मिली आर्थिक सहायता से उन्होंने अपनी बाड़ी में सब्जी-भाजी उगाने का कार्य शुरू किया।

मेहनत, लगन और नियमित देखभाल के कारण उनकी बाड़ी हरी-भरी हो गई। ताजा और जैविक सब्जियों की मांग बढ़ने लगी और धीरे-धीरे यह कार्य उनकी आजीविका का मजबूत माध्यम बन गया।

आज केरा बाई न केवल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बना रही हैं, बल्कि गांव की अन्य महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित कर रही हैं। उनकी आय में लगातार वृद्धि हो रही है और वे “लखपति दीदी” बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

केरा बाई बताती हैं कि महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली राशि से उनकी छोटी-छोटी जरूरतें पूरी करने में मदद मिलती है। वे कहती हैं, “समूह से जुड़ने के बाद मुझे अपने भीतर की शक्ति का एहसास हुआ। अब मैं आत्मविश्वास के साथ काम करती हूं और अपने परिवार का सहारा बनी हूं।”

उन्होंने इस पहल के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार भी व्यक्त किया।




Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद




Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post