बिलासपुर: बीच बाजार चप्पल उतारकर युवक की पिटाई, घटना कैमरे में कैद

Social Activity BSP

बिलासपुर(Social Activity BSP)। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में बीच बाजार दो युवकों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। यह पूरी घटना आसपास लगे कैमरों में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नेहरू नगर स्थित गणेश चौक के पास की बताई जा रही है। यहां बाजार के बीच दो युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक युवक ने गुस्से में अपनी चप्पल उतारकर दूसरे युवक की सरेराह पिटाई शुरू कर दी। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों की भीड़ भी जमा हो गई, लेकिन कुछ देर तक दोनों युवकों के बीच मारपीट जारी रही।

यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो अब सामने आया है और इलाके में तेजी से वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि यह स्थान काफी व्यस्त बाजार क्षेत्र है, जहां आसपास के मोहल्लों से बड़ी संख्या में लोग रोजाना सब्जी और अन्य घरेलू सामान खरीदने पहुंचते हैं। ऐसे भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई इस घटना से लोगों में असुरक्षा की भावना भी देखने को मिल रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बीच बाजार इस तरह खुलेआम मारपीट होना कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। लोगों ने पुलिस से मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल सामने आए वीडियो के आधार पर सिविल लाइन थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।



Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद




Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post