Social Activity BSP
बिलासपुर, 02 मार्च 2026 (Social Activity BSP)।
बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं संभावित विवाद/मारपीट की घटनाओं की रोकथाम के लिए पुलिस द्वारा प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
दिनांक 02/03/2026 को कोनी पुलिस ने दो गुंडा बदमाशों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170, 126 एवं 135(3) के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए उन्हें विधिवत गिरफ्तार किया। बाद में आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तार आरोपी:
-
सागर साहू (20 वर्ष), निवासी छोटी कोनी, थाना कोनी
-
आकाश उड़िया (22 वर्ष), निवासी छोटी कोनी, थाना कोनी, जिला बिलासपुर
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से लगातार निगरानी रखी जा रही है। असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
कोनी पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।
रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद

.jpeg)

