बिलासपुर: सकरी थाना क्षेत्र में युवक की सिर पर वार कर हत्या, संबलपुरी निवासी सतीश कौशिक की संदिग्ध मौत से सनसनी

Social Activity BSP

बिलासपुर(Social Activity BSP)। जिले के सकरी थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान सतीश कौशिक (26 वर्ष) निवासी संबलपुरी के रूप में हुई है। युवक के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिलने के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने एक युवक को संदिग्ध हालत में जमीन पर पड़ा देखा। पास जाकर देखने पर वह मृत मिला, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सकरी थाना पुलिस और जांच टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया।




प्रारंभिक जांच में मृतक के सिर पर गहरी चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सके।

वहीं पुलिस आसपास के लोगों और मृतक के परिजनों से पूछताछ कर रही है। साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, जिससे घटना से जुड़े अहम सुराग मिल सकें।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोग जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद




Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post