Social Activity BSP
बिलासपुर(Social Activtiy BSP)। शहर के सिम्स अस्पताल के आपातकालीन विभाग में गुरुवार सुबह लगभग 8 वर्षीय एक अज्ञात बच्चे को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है। बच्चे को सुबह करीब 9 बजे कुछ अज्ञात लोग अस्पताल लेकर पहुंचे, जिसके बाद डॉक्टरों ने तत्काल उसका उपचार शुरू किया।
अस्पताल सूत्रों के मुताबिक बच्चे की स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है और वह फिलहाल कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है। अब तक उसकी पहचान या परिजनों के संबंध में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
अस्पताल प्रबंधन और प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि इस खबर को अधिक से अधिक साझा करें, ताकि बच्चे के परिजनों तक जल्द सूचना पहुंच सके और उसकी पहचान हो सके।
📢 अपील:
यदि किसी को भी इस बच्चे के बारे में कोई जानकारी हो, तो तुरंत सिम्स अस्पताल, बिलासपुर के आपातकालीन विभाग से संपर्क करें। आपकी एक छोटी सी जानकारी किसी परिवार को उनके बच्चे से मिला सकती है।
रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद
.jpeg)

