NSUI ने छात्रसंघ चुनाव बहाली को लेकर तेज किया आंदोलन, बिलासपुर में प्रेस वार्ता संपन्न

Social Activity BSP

बिलासपुर (Social Activity BSP)। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) द्वारा प्रदेश के विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव की बहाली की मांग को लेकर चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा के बीच गुरुवार, 26 मार्च को बिलासपुर में एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता आयोजित की गई।

ईदगाह चौक स्थित स्वर्गीय डी.पी. चौबे स्मृति प्रेस ट्रस्ट भवन में आयोजित इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में NSUI छत्तीसगढ़ के प्रदेश उपाध्यक्ष लक्की मिश्रा ने संगठन की मांगों और आगामी रणनीति को विस्तार से रखा।

उन्होंने कहा कि लंबे समय से छात्रसंघ चुनाव नहीं होने के कारण छात्रों की आवाज दब रही है और उनके लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन हो रहा है। NSUI इस मुद्दे को लेकर लगातार संघर्ष कर रही है और अब चरणबद्ध आंदोलन के माध्यम से इसे और तेज किया जाएगा।

प्रेस वार्ता में शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी अन्य गंभीर समस्याओं को भी उठाया गया। लक्की मिश्रा ने बताया कि प्रदेश में फीस में लगातार वृद्धि, छात्रवृत्ति वितरण में देरी और शिक्षकों की कमी जैसे मुद्दे छात्रों के भविष्य को प्रभावित कर रहे हैं। इन सभी समस्याओं के समाधान के लिए संगठन सरकार पर दबाव बनाएगा।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे, जहां NSUI पदाधिकारियों ने सवालों के जवाब देते हुए अपने आंदोलन की रूपरेखा स्पष्ट की। संगठन ने संकेत दिए कि यदि जल्द ही मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं हुई, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद




Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post