होली से पहले सीपत पुलिस की सख्ती: 3 बदमाश जेल भेजे गए, 2 पर बाउंड ओवर कार्रवाई

Social Activity BSP

बिलासपुर, 02 मार्च 2026 (Social Activity BSP)। आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना सीपत पुलिस ने क्षेत्र में सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में गुंडा, निगरानी और आदतन बदमाशों की लगातार चेकिंग की जा रही है।

इसी क्रम में 01 मार्च 2026 को थाना सीपत क्षेत्र में विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170 के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।

जेल भेजे गए आरोपियों में—

  • लिल्ली वर्मा (27 वर्ष), निवासी टेकर, थाना सीपत

  • हामील मोमीन उर्फ टीपु (23 वर्ष), निवासी खम्हरिया

  • नितेश यादव (19 वर्ष), निवासी ग्राम खम्हरिया, थाना सीपत

इसके अतिरिक्त दो अन्य गुंडा बदमाशों—

  • नमन वर्मा (20 वर्ष), निवासी मातेवश्वरी चौक, सीपत

  • जमुना शिकारी उर्फ टिल्लू (55 वर्ष), निवासी मटियारी, थाना सीपत

के विरुद्ध शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बाउंड ओवर की कार्रवाई की गई है, जिससे भविष्य में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को रोका जा सके।

सीपत पुलिस ने स्पष्ट किया है कि होली पर्व के दौरान कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। क्षेत्र में लगातार निगरानी और सघन चेकिंग जारी रहेगी, ताकि आम नागरिकों को सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल मिल सके।

पुलिस प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि होली का त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद




Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post