🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ | बिलासपुर संडे मार्केट बना रणक्षेत्र: पर्स चोरी के शक में दो पक्षों के बीच जमकर बवाल
bySheikh Sarfaraz Ahamad
-
0
बिलासपुर (Social Activity BSP)।
न्यायधानी बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित रिवर व्यू संडे मार्केट में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब पर्स चोरी के शक को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि बाजार रणक्षेत्र में तब्दील हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मामूली शक को लेकर शुरू हुई कहासुनी ने जल्द ही उग्र रूप ले लिया। महिलाओं और पुरुषों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिससे बाजार में मौजूद लोग दहशत में आ गए और अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।
घटना के दौरान मौके पर भारी हड़कंप मच गया, जिससे कुछ समय के लिए बाजार का माहौल पूरी तरह बिगड़ गया। इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मारपीट और अफरा-तफरी के दृश्य साफ देखे जा सकते हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और अब वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है। मामले की जांच जारी है।
फिलहाल इस घटना ने यह साफ कर दिया है कि किस तरह एक मामूली शक भीड़ के बीच हिंसक रूप ले सकता है, जिससे सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद