बिलासपुर में चोर गैंग का आतंक: सरकंडा-मोपका इलाके में 4 सूने मकानों में चोरी, CCTV में कैद हुए बदमाश

Social Activity BSP



बिलासपुर(Social Activtiy BSP)। शहर के सरकंडा थाना क्षेत्र और मोपका चौकी इलाके में देर रात अज्ञात चोर गैंग ने सूने मकानों को निशाना बनाते हुए चार घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया, जबकि एक मकान में चोरी की कोशिश नाकाम रही। बदमाशों ने घरों के दरवाजे और ताले तोड़कर अंदर प्रवेश किया और सामान खंगाल डाला।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में चोर गैंग की गतिविधियां कैद हो गई हैं, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है।

पुलिस के अनुसार जिन मकानों में चोरी हुई है, उनके मालिक फिलहाल शहर से बाहर हैं। ऐसे में अभी तक चोरी गए सामान का सही आकलन नहीं हो पाया है। मकान मालिकों के लौटने के बाद ही औपचारिक शिकायत दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल सरकंडा थाना और मोपका चौकी पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में डर का माहौल है और उन्होंने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है।

Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद




Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post