बिलासपुर: सकरी थाना क्षेत्र के ढाबों में खुलेआम शराब परोसने की चर्चा, स्थानीय लोगों ने उठाए सवाल

Social Activity BSP

बिलासपुर(Social Activity BSP)। शहर के सकरी थाना क्षेत्र में इन दिनों कुछ ढाबों पर खुलेआम शराब परोसे जाने और पिलाए जाने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे किनारे संचालित कुछ ढाबों में देर रात तक शराबखोरी का दौर चलता है, जबकि नियमों के अनुसार बिना वैध अनुमति होटल या ढाबों में शराब परोसना प्रतिबंधित है।



एक ओर जहां बिलासपुर पुलिस सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है, वहीं दूसरी ओर सकरी क्षेत्र के कुछ ढाबों में कथित रूप से शराब परोसने की बात सामने आ रही है। इससे पुलिस की कार्रवाई और जमीनी हकीकत के बीच विरोधाभास की चर्चा हो रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार हाईवे पर हाल ही में शुरू हुआ एक नया ढाबा इन दिनों विशेष रूप से चर्चा में है, जहां देर रात तक शराब पीने और पिलाने का सिलसिला चलने का आरोप लगाया जा रहा है। लोगों का कहना है कि जब क्षेत्र में इस तरह की गतिविधियों की चर्चा आम है, तो पुलिस को इसकी जानकारी न होना भी सवाल खड़े करता है।

अब देखना यह होगा कि इस मामले के सामने आने के बाद सकरी थाना क्षेत्र में कथित अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई होती है या नहीं। साथ ही यह भी महत्वपूर्ण होगा कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी इस पूरे मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए क्या कदम उठाते हैं।

Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद




Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post