बिलासपुर में गैस की किल्लत और कीमत बढ़ोतरी के खिलाफ युवक कांग्रेस-NSUI का प्रदर्शन, नाली से गैस बनाकर चाय बनाने की कोशिश

Social Activity BSP

बिलासपुर(Social Activity BSP)। देशभर में रसोई गैस की किल्लत और सिलेंडर की बढ़ती कीमतों को लेकर आम लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। गैस एजेंसियों और गोदामों के बाहर लंबी कतारें लग रही हैं, जबकि कमर्शियल गैस की कमी का असर छोटे होटल और ढाबों पर भी दिखाई दे रहा है।

इसी मुद्दे को लेकर रविवार को सरकंडा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 62 शास्त्री नगर स्थित कपिल नगर में युवक कांग्रेस और NSUI के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज में सरकार के खिलाफ नाराज़गी जताई।

कार्यकर्ताओं ने गैस पाइप को नाली में डालकर गैस जलाने का प्रयास किया और उसी पर चाय बनाने की प्रतीकात्मक कोशिश की। चायपत्ती, दूध और पतीली रखकर चाय बनाने का प्रदर्शन किया गया, हालांकि वे इसमें सफल नहीं हो पाए।

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले नाली से गैस बनने से जुड़ा एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, उसी को लेकर कार्यकर्ताओं ने यह अनोखा प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि गैस की किल्लत के बावजूद सिलेंडर के दामों में करीब 60 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है, जिससे आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।

Note: This Video May Contain Explicit & Abusive Words

कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही गैस आपूर्ति की समस्या दूर नहीं की गई और कीमतों पर नियंत्रण नहीं किया गया, तो आने वाले समय में और बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद




Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post