Social Activity BSP
बिलासपुर, 15 मार्च 2026(Social Activity BSP)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) द्वारा रविवार को ईदगाह चौक स्थित स्व. डीपी चौबे स्मृति प्रेस ट्रस्ट भवन में पत्रकारों के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिलासपुर के पत्रकारों और संघ परिवार के पदाधिकारियों ने एकजुट होकर आपसी सद्भाव और सामाजिक समरसता का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान संघ पदाधिकारियों और पत्रकारों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर समाज में सकारात्मक संवाद और आपसी सहयोग को मजबूत करने पर भी चर्चा की गई।
समारोह में विभाग संघचालक डॉ. राजकुमार सचदेवा, प्रथम हॉस्पिटल के एमडी रजनीश पांडेय, बिलासपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजित मिश्रा, जिला संघचालक रामधन रजक, नगर संघचालक प्रदीप शर्मा, विश्व संवाद केंद्र छत्तीसगढ़ से डॉ. प्रफुल्ल शर्मा और डॉ. विनोद तिवारी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
इसके अलावा विभाग कार्यवाह गोवर्धन देवांगन, विभाग प्रचार प्रमुख अजय सूर्यवंशी, जिला प्रचार प्रमुख गोपाल यादव, पूर्णेंदु भट्ट समेत संघ परिवार के कई सदस्य और बड़ी संख्या में पत्रकार कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर बिलासपुर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष तिलक राज सलूजा, वीरेन्द्र गहवई, कोषाध्यक्ष किशोर सिंह, सहसचिव हरिकिशन गंगवानी, कार्यकारिणी सदस्य कैलाश यादव सहित कई वरिष्ठ पत्रकार भी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद

.jpeg)

