रतनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 7 लीटर महुआ शराब और 80 पाव देशी शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Social Activity BSP

बिलासपुर (Social Activty BSP)। 

जिले में अवैध शराब कारोबार पर लगाम लगाने के लिए रतनपुर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 7 लीटर कच्ची महुआ शराब और 80 पाव देशी प्लेन शराब जब्त की है। इस कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर जिले में नशे के कारोबारियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती मधुलिका सिंह और एसडीओपी कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना रतनपुर की नवपदस्थ थाना प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस अंशिका जैन के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई की गई।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बेलतरा में एक व्यक्ति बड़ी मात्रा में कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री कर रहा है, जबकि ग्राम लखराम में एक युवक मोटरसाइकिल से अवैध शराब लेकर बिक्री के लिए जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस की दो अलग-अलग टीमों ने कार्रवाई करते हुए बेलतरा बजरंग चौक निवासी धर्मेन्द्र कश्यप (40 वर्ष) के घर के बाड़ी से 7 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी कीमत लगभग 1400 रुपये तथा 200 रुपये बिक्री रकम जब्त की।

वहीं दूसरी कार्रवाई में लखराम निवासी अनिल केंवट (28 वर्ष) को उसकी हीरो डिलक्स मोटरसाइकिल से 80 पाव देशी प्लेन शराब के साथ पकड़ा गया। पुलिस ने शराब और परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया, जिसकी कुल अनुमानित कीमत 31,400 रुपये बताई गई है।

दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर भी कार्रवाई

थाना प्रभारी अंशिका जैन के निर्देशन में क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान 5 लोगों पर शराब पीकर वाहन चलाने तथा 15 लोगों पर सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने के मामले में कार्रवाई की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री और नशाखोरी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

इन पुलिसकर्मियों की रही विशेष भूमिका

इस कार्रवाई में निरीक्षक निलेश पाण्डेय, एसआई पवन सिंह, प्रधान आरक्षक सैय्यद अकबर अली, आरक्षक मनीष जायसवाल, संजय यादव, धनराज कुम्भकार, देवानंद चन्द्राकर और पवन ठाकुर का विशेष योगदान रहा।




Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद




Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post