Social Activity BSP
बिलासपुर, 6 अप्रैल 2026 (Social Activity BSP)। जिले में एनएसएस (राष्ट्रीय सेवा योजना) कार्यक्रम अधिकारियों के लिए अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में जिला स्तरीय लाइफ स्किल प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रभावशाली और प्रेरणादायी रहा, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।
प्रशिक्षण के दौरान लाइफ स्किल मॉड्यूल पर विशेष सत्र जिला समन्वयक एनीरोज टोडर द्वारा संचालित किया गया। सत्र में संचार कौशल, निर्णय लेने की क्षमता, भावनात्मक संतुलन और तनाव प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों को व्यावहारिक एवं सहभागी गतिविधियों के माध्यम से समझाया गया।
प्रतिभागियों ने न केवल इन कौशलों को गहराई से समझा, बल्कि उन्हें अपने कार्यक्षेत्र में लागू करने की स्पष्ट दिशा भी प्राप्त की। कार्यक्रम में राज्य एनएसएस अधिकारी डॉ. नीता बाजपेयी और जिला अधिकारी मनोज सिन्हा की गरिमामयी उपस्थिति रही।
दोनों अधिकारियों के प्रेरणादायी संबोधन ने प्रतिभागियों में नई ऊर्जा का संचार किया और जीवन कौशल शिक्षा के महत्व को रेखांकित किया।
कार्यक्रम को प्रतिभागियों द्वारा बेहद उपयोगी और प्रभावी बताया गया। इस पहल से एनएसएस अधिकारियों की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी और भविष्य में विद्यार्थियों के समग्र विकास में सकारात्मक योगदान सुनिश्चित किया जा सकेगा।
रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद

.jpeg)


Test Comment 1
ReplyDeleteTest Comment 2
ReplyDelete