विश्व स्वास्थ्य दिवस पर सिम्स बिलासपुर में “Gender for Health” कार्यक्रम, 100+ छात्रों ने लिया हिस्सा

Social Activity BSP

बिलासपुर, (Social Activity BSP)। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर सिम्स चिकित्सालय, बिलासपुर में “Gender for Health” थीम पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ समाज में लैंगिक समानता के महत्व को उजागर करना रहा।

कार्यक्रम के तहत क्विज, पोस्टर मेकिंग और स्लोगन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने स्वास्थ्य, स्वच्छता और जेंडर समानता जैसे विषयों पर अपने विचार रचनात्मक रूप से प्रस्तुत किए।

इस आयोजन का संचालन कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में विश्व स्वास्थ्य संगठन की थीम “Gender for Health” के अनुरूप विभिन्न स्वास्थ्य विषयों पर चर्चा की गई और प्रतिभागियों को जागरूक किया गया। साथ ही देशभर के अन्य मेडिकल कॉलेजों में आयोजित हो रही समान गतिविधियों की जानकारी भी साझा की गई।

समापन समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। उपस्थित विशेषज्ञों ने छात्रों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर सिम्स के अधिष्ठाता डॉ. रमणेश मूर्ति, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लखन सिंह एवं नोडल अधिकारी डॉ. भूपेंद्र कश्यप की विशेष उपस्थिति रही। इसके साथ ही डॉ. हेमलता ठाकुर, डॉ. मधुमिता मूर्ति, डॉ. अर्चना सिंह, डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव, डॉ. सचिन पांडे एवं डॉ. विवेक शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ चिकित्सक, स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद




Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post