बिलासपुर खबर | अंबेडकर जयंती पर श्रद्धांजलि और सेवा का संगम, माल्यार्पण के साथ वृद्धाश्रम में फल वितरण

Social Activity BSP

बिलासपुर (Social Activity BSP)। अंबेडकर जयंती के अवसर पर बेलतरा क्षेत्र में श्रद्धा, सम्मान और सामाजिक समरसता के संदेश के साथ विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके विचारों को याद किया गया, वहीं जन्मदिवस को समरसता दिवस के रूप में मनाया गया।


बाबासाहेब को श्रद्धांजलि, समरसता का संदेश

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने बाबासाहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने उनके विचारों को आत्मसात करने और समाज में समानता, भाईचारे एवं न्याय के सिद्धांतों पर चलने का आह्वान किया।


जनप्रतिनिधियों की रही मौजूदगी

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला शामिल हुए।
उनके साथ भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष फैजान अहमद (शैबू), प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सलामुद्दीन अशरफी, पार्षद तिलक साहू, जोन अध्यक्ष एवं पार्षद रेखा सूर्यवंशी सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इसके अलावा पार्षद जय वाधवानी, विजय यादव, रानी शैलेश देवांगन, प्रीतेश सोनी, हर प्रसाद धुरी, दिनेश सिंह ठाकुर, मंडल अध्यक्ष पवन कश्यप, महामंत्री शैलेश गोरख, सीता सिंह ठाकुर, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष ऋषभ चतुर्वेदी, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शैलभोई, जिलाध्यक्ष मुशर्रफ खान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


वृद्धाश्रम में सेवा कार्य

कार्यक्रम के पश्चात भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ग्रामीण के जिलाध्यक्ष मुशर्रफ खान के नेतृत्व में बहतराई स्थित माता रानी की कुटिया वृद्धा आश्रम में बुजुर्गों को फल वितरण किया गया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त किया। सेवा भाव के इस आयोजन ने समाज में सकारात्मक संदेश दिया।


सामाजिक एकता का संदेश

👉 अंबेडकर जयंती के इस आयोजन में जहां एक ओर बाबासाहेब के विचारों को याद किया गया, वहीं दूसरी ओर सेवा कार्यों के जरिए समाज में एकता और संवेदनशीलता का संदेश भी दिया गया।
👉 बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता ने कार्यक्रम को सफल और प्रभावशाली बना दिया।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद




Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post