Social Activity BSP
बिलासपुर (Social Activity BSP)। थाना सिविल लाइन क्षेत्र में जुए के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई ACCU टीम और सिविल लाइन पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से की गई। पुलिस ने मौके से नगदी, मोबाइल फोन और चार पहिया वाहनों समेत लाखों रुपये की संपत्ति जब्त की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने दबिश दी, जहां कुछ लोग जुआ खेलते हुए पाए गए। कार्रवाई के दौरान कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से ₹84,400 नकद, 13 मोबाइल फोन और 4 चार पहिया वाहन बरामद किए गए।
जप्त किए गए वाहनों में Creta (CG10BZ9995), Glanza (CG10CD5550), BMW X1 (DD018888) और Thar (CG10AZ0015) शामिल हैं। जब्त की गई कुल संपत्ति की कीमत लगभग ₹45,84,400 आंकी गई है।
गिरफ्तार आरोपियों में चंद्र प्रकाश पाण्डेय, सागर मंगेशकर, नितेश चंद शर्मा, दुर्गेश सारथी, अखिलेश त्रिवेदी, अमन धर, आशीष खूंटे, रोशन सोनी और सृजन शर्मा शामिल हैं, जो बिलासपुर के विभिन्न क्षेत्रों के निवासी हैं।
फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त संदेश गया है।
रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद

.jpeg)

