Social Activity BSP
बिलासपुर(Social Activity BSP)। भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा “संविधान लीडरशिप प्रोग्राम” को लेकर बिलासपुर में एक अहम प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं अधिवक्ता अर्जुन अमित श्रीवास्तव ने मीडिया को संबोधित करते हुए कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य युवाओं को भारतीय संविधान के मूल्यों, अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं के लिए संविधान की समझ बेहद जरूरी है, ताकि वे लोकतंत्र को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभा सकें।
अर्जुन अमित श्रीवास्तव ने आगे कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से देशभर के युवाओं को जोड़कर एक जिम्मेदार और सशक्त नेतृत्व तैयार करने की दिशा में काम किया जाएगा। साथ ही युवाओं की आवाज को मंच देने के लिए एक वैकल्पिक मीडिया प्लेटफॉर्म तैयार करने की भी योजना है।
प्रदेश प्रवक्ता स्वप्निल हूमने ने जानकारी दी कि छत्तीसगढ़ में इस कार्यक्रम को बड़े स्तर पर लागू किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक युवा इससे जुड़ सकें।
इस अवसर पर जिला शहर अध्यक्ष शेरू असलम, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह सहित कई युवा कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। युवाओं ने इस पहल को सशक्त और सकारात्मक कदम बताया।
रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद

.jpeg)

