Social Activity BSP
बिलासपुर। शहर में आईपीएल मैच के दौरान ऑनलाइन सट्टेबाजी पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो सटोरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई ACCU और सिविल लाइन थाना पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सिविल लाइन थाना क्षेत्र में मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति आईपीएल मैच के दौरान हार-जीत और रन पर ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे हैं। सूचना के आधार पर टीम ने तत्काल रेड कार्रवाई की।
छापेमारी के दौरान आरोपी सौरभ पवार (32 वर्ष) और कमल पंजवानी (30 वर्ष) को मौके से गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपी राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटन्स के बीच चल रहे मैच पर सट्टा लगा रहे थे।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 मोबाइल फोन, एक एक्टिवा (CG-10 AJ-8770) और ₹1,48,500 नगद राशि जब्त की है।
दोनों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 7(2) तथा BNS की धारा 112 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर में अवैध सट्टेबाजी पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद
.jpeg)

