Social Activity BSP
बिलासपुर (Social Activity BSP)। शहर के रामावैली इलाके में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक वकील ने सरेआम हथियार लहराकर दहशत फैलानी शुरू कर दी। घटना का LIVE वीडियो सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और लोग डर के मारे घरों में दुबक गए।
जानकारी के अनुसार, आरोपी वकील अंशुमन श्रीवास्तव अपने घर के बाहर कार में बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान वह अचानक उग्र हो गया और हाथ में पिस्टल, तलवार और फरसा लेकर सड़क पर निकल आया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आरोपी ने राह चलते लोगों को धमकाना शुरू कर दिया, जिससे पूरे कॉलोनी में भय का माहौल बन गया।
घटना का वीडियो किसी स्थानीय व्यक्ति ने बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो देखते ही देखते तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और तत्काल कार्रवाई शुरू की गई।
सीएसपी निमितेष सिंह परिहार के नेतृत्व में एसीसीयू टीम और चकरभाठा पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की तत्परता से एक बड़ी घटना होने से पहले ही स्थिति को नियंत्रण में ले लिया गया।
तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से खतरनाक हथियार बरामद किए, जिनमें—
- 32.5 इंच लंबी तलवार
- काले रंग की एयर पिस्टल
- फरसा नुमा कुल्हाड़ी शामिल हैं
घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल रहा। लोग अपने घरों से बाहर निकलने से डरते नजर आए।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर त्वरित कार्रवाई की गई, जिससे किसी बड़े हादसे को टाल दिया गया।
फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह भी जांच की जा रही है कि उसने हथियार कहां से और किन परिस्थितियों में हासिल किए।
रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद

.jpeg)

