शादी की खुशियों के बीच खूनी झड़प, पेंडारी में मटेरियल विवाद पर हमला, एक ही परिवार के 4 लोग घायल, 4 आरोपी गिरफ्तार

Social Activity BSP

बिलासपुर (Social Activity BSP) । सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम पेंडारी में शादी की तैयारियों के बीच एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। घर के बाहर निर्माण सामग्री गिराने की बात को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी झड़प में बदल गया, जिसमें एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार, आवासपारा निवासी हंसराज बघेल, परमानंद बघेल, सहेत्रिन बघेल और उषा दिवाकर अपने घर में अगले महीने होने वाले विवाह की तैयारियों में जुटे थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले लक्ष्मण बघेल, दिलीप बघेल, अर्जुन बघेल और सुमित्रा बघेल वहां पहुंचे और घर के बाहर मटेरियल गिराने को लेकर विवाद शुरू हो गया।

कहासुनी बढ़ते-बढ़ते हिंसक झड़प में बदल गई। आरोप है कि लक्ष्मण, दिलीप और अर्जुन घर के भीतर से टंगिया, हंसिया और लाठी लेकर आए और पीड़ित परिवार पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में चारों लोगों के सिर, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।

घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने घायलों को तत्काल सिम्स अस्पताल पहुंचाया। गांव में घटना के बाद तनाव का माहौल बना हुआ है।

इधर, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के महज आधे घंटे के भीतर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या के प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और विवाद के असली कारणों का पता लगाया जा रहा है।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद




Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post