Social Activity BSP
बिलासपुर(Social Activity BSP)। ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से “नन्हे रोजेदारों” के सम्मान में विशेष कार्यक्रम एवं ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया, जिन्होंने रमज़ान के दौरान पूरे 30 रोज़े पूरे किए।
कार्यक्रम में सभी नन्हे रोजेदारों को उनकी मेहनत, सब्र और इबादत के प्रति समर्पण के लिए गिफ्ट और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही साथ सुकून फाउंडेशन को भी सम्मानित किया गया। आयोजकों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य बच्चों में धार्मिक मूल्यों, अनुशासन और धैर्य की भावना को प्रोत्साहित करना है।
समारोह में शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया, जिससे आपसी भाईचारे और सहयोग का संदेश और मजबूत हुआ।
यह कार्यक्रम सैय्यद शौकत अली के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया, जिनके नेतृत्व में आयोजन सफल और यादगार रहा।
अंत में उपस्थित अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
रिपोर्ट :- शेख इमरान




.jpeg)

