सरकंडा पुलिस की ईमानदारी: 3 लाख के जेवर और सामान से भरा बैग मालिक को सुरक्षित लौटाया

Social Activity BSP

बिलासपुर(Social Activity BSP)। सरकंडा पुलिस ने ईमानदारी का परिचय देते हुए करीब 3 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी और कपड़ों से भरा बैग उसके असली मालिक को सुरक्षित लौटाया।

जानकारी के अनुसार, 21 अप्रैल 2026 की रात लगभग 1:30 बजे झारखंड के पलामू जिले के हैदर नगर निवासी शेख आलमगीर बिलासपुर अपने ससुराल आए थे। बस से उतरने के बाद वे शिवघाट के पास अपना बैग भूलकर चले गए, जिसमें कीमती जेवर और कपड़े रखे थे।

रात्रि गश्त के दौरान सरकंडा पुलिस को यह बैग मिला, जिसे सुरक्षित थाना लाया गया। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच कर बैग मालिक की पहचान की।

पहचान होने के बाद शेख आलमगीर को थाना बुलाया गया और बैग का ताला खुलवाकर पुष्टि की गई। बैग में करीब 3 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवर और कपड़े सुरक्षित पाए गए।

अपना सामान सही सलामत पाकर शेख आलमगीर ने बिलासपुर पुलिस का आभार जताया और उनकी ईमानदारी की सराहना की।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post