ओ.पी. जिंदल यूनिवर्सिटी द्वारा करियर काउंसलिंग सेशन आयोजित, छात्रों को दी गई सही दिशा

Social Activity BSP

रायगढ़/बिलासपुर (Social Activity BSP।
विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए ओ.पी. जिंदल यूनिवर्सिटी द्वारा बिलासपुर के पुराना बस स्टैंड स्थित एक निजी होटल में विशेष करियर काउंसलिंग सेशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक और यूनिवर्सिटी के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. आर.डी. पाटीदार ने मीडिया से बातचीत में कहा कि आज के दौर में 12वीं के बाद सही करियर चुनना विद्यार्थियों के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन गया है। छात्र अक्सर इस दुविधा में रहते हैं कि आगे क्या पढ़ें और किस दिशा में बढ़ें। इसी समस्या को दूर करने के उद्देश्य से यह मार्गदर्शन सत्र आयोजित किया गया।

उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि करियर का चयन करते समय अपने इंटरेस्ट, क्षमता (पोटेंशियल), स्ट्रेंथ और पारिवारिक परिस्थितियों को ध्यान में रखना बेहद जरूरी है। साथ ही किसी भी यूनिवर्सिटी का चयन करते समय उसके इंफ्रास्ट्रक्चर, प्लेसमेंट रिकॉर्ड, इंडस्ट्री कनेक्शन, करिकुलम, स्कॉलरशिप और फीस स्ट्रक्चर का सही मूल्यांकन करना चाहिए।

डॉ. पाटीदार ने बताया कि ओ.पी. जिंदल यूनिवर्सिटी अपने स्किल-बेस्ड, टेक्नोलॉजी ड्रिवन और एक्सपीरियंशियल लर्निंग मॉडल के कारण क्षेत्र में अलग पहचान बना रही है। यहां विद्यार्थियों को हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग और ऑन-जॉब एक्सपीरियंस दिया जाता है, जिससे वे बड़ी मल्टीनेशनल कंपनियों में रोजगार हासिल कर रहे हैं।

नया कोर्स: एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग
यूनिवर्सिटी जल्द ही BSc एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग कोर्स शुरू करने जा रही है, जो छत्तीसगढ़ में अपनी तरह का पहला कोर्स हो सकता है। इस कोर्स के लिए DGCA की अनुमति प्रक्रिया जारी है। यूनिवर्सिटी के पास एयरपोर्ट, फ्लाइट्स, हैंगर और हेलीकॉप्टर जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिससे इस कोर्स को प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सकेगा। तेजी से बढ़ते एविएशन सेक्टर को देखते हुए इसमें रोजगार की संभावनाएं भी काफी अधिक हैं।

छात्रों की उपलब्धियां भी रहीं खास
यूनिवर्सिटी के छात्रों ने आधुनिक तकनीक का उपयोग कर कम लागत में एक कार तैयार की, जिसे राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में छठवां स्थान मिला। यह प्रतियोगिता हाल ही में गोवा में आयोजित की गई थी।
इसके अलावा छात्रों ने एक इलेक्ट्रिक बाइक भी तैयार की, जिसमें छात्राओं की भी सक्रिय भागीदारी रही। इन प्रोजेक्ट्स को NCR स्थित गलगोटिया यूनिवर्सिटी में आयोजित प्रतियोगिता में भी प्रस्तुत किया गया।

आगे भी जारी रहेंगे ऐसे सेशन
कार्यक्रम के अंत में यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने कहा कि इस तरह के करियर मार्गदर्शन सत्र आगे भी आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक छात्रों को सही दिशा में करियर चुनने में सहायता मिल सके।

Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post