7 दिन में पकड़ाया शातिर बाइक चोर, पानी पाउच के बहाने वारदात को दिया था अंजाम

Social Activity BSP

मस्तूरी (Social Activity BSP)| मस्तूरी थाना क्षेत्र की चौकी मल्हार पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 7 दिनों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बड़ी चालाकी से लिफ्ट मांगकर और पानी पाउच लाने के बहाने बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी भारत लाल केवट निवासी ग्राम पकरिया थाना मुलमुला, जिला जांजगीर-चांपा दिनांक 20 अप्रैल 2026 को अपनी मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 11 BH 4552) से अपने ससुराल वेदपरसदा मस्तूरी आया हुआ था। वापसी के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने लिफ्ट मांगी और उसके साथ ग्राम बुढ़िखार तक गया। वहां आरोपी ने प्रार्थी को पानी पाउच लाने के लिए होटल भेजा और मौके का फायदा उठाकर मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया।

घटना के बाद प्रार्थी ने काफी खोजबीन की, लेकिन बाइक का कोई पता नहीं चलने पर चौकी मल्हार में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए घटनास्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान के लिए विभिन्न गांवों में फोटो दिखाए गए।

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पता चला कि ग्राम गीधपुरी निवासी नरोत्तम दास वैष्णव (55 वर्ष) ने उक्त मोटरसाइकिल को अपने घर में कपड़े से ढंककर छुपा रखा है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी के घर दबिश दी और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर जब्त कर ली। आरोपी के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की गई है।

इस पूरी कार्रवाई में उप निरीक्षक अवधेश सिंह, प्रधान आरक्षक मनोज, आरक्षक किशन राय एवं आरक्षक श्यामलाल सोनवानी की विशेष भूमिका रही।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post