🚨 पी.सी. ज्वैलर्स पर धोखाधड़ी के आरोप, बायबैक में कम कीमत देने का विवाद

Social Activity BSP

बिलासपुर(Social Activity BSP)। शहर के अग्रसेन चौक स्थित एक ब्रांडेड ज्वेलरी शोरूम पर ग्राहकों के साथ कथित धोखाधड़ी का गंभीर आरोप लगा है। छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन ने पी.सी. ज्वैलर्स के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी ने बिलासपुर पुलिस अधीक्षक को सौंपे गए शिकायत पत्र में आरोप लगाया है कि शोरूम ग्राहकों को आभूषण की वापसी (बायबैक) के समय बाजार दर के अनुसार उचित कीमत नहीं दे रहा है।


🔍 क्या है मामला?

जानकारी के अनुसार, खरसिया निवासी पारस पटेल ने 11 जून 2018 को अग्रसेन चौक स्थित शोरूम से एक हीरा जड़ित सोने की अंगूठी खरीदी थी।

  • वजन: 5.620 ग्राम (14 कैरेट सोना)
  • हीरा: 0.46 सेंट
  • खरीद कीमत: ₹85,799

पीड़ित का आरोप है कि हाल ही में जब वह अंगूठी को वर्तमान दर पर बेचने गया, तो शोरूम द्वारा उसे खरीद मूल्य से भी कम राशि देने की पेशकश की गई।

सराफा एसोसिएशन का कहना है कि सोने की कीमतों में बढ़ोतरी को देखते हुए अंगूठी की कीमत कम से कम ₹1,17,299 होनी चाहिए, लेकिन शोरूम प्रबंधन इसे मानने को तैयार नहीं है।


⚠️ बिलिंग में पारदर्शिता पर सवाल

एसोसिएशन ने यह भी आरोप लगाया कि खरीद के समय दिए गए बिल में सोने, हीरे और मेकिंग चार्ज का अलग-अलग विवरण नहीं दिया गया था। केवल कुल वजन और कुल राशि दर्शाई गई, जिससे ग्राहकों को वास्तविक मूल्य की जानकारी नहीं मिल पाती।


📢 सराफा एसोसिएशन की चेतावनी

एसोसिएशन ने इसे गंभीर मामला बताते हुए कहा कि इस तरह की प्रथाओं के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर शिकायत की जाएगी।
साथ ही बीआईएस, उपभोक्ता फोरम और अन्य संबंधित संस्थाओं में भी मामला दर्ज कराया जाएगा।

एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो पूरे छत्तीसगढ़ में जनजागरूकता अभियान और आंदोलन चलाया जाएगा।

Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद




Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post