बिलासपुर पुलिस की बड़ी बैठक, बीट प्रणाली मजबूत करने और अपराध नियंत्रण पर जोर

Social Activity BSP

बिलासपुर(Social Activity BSP)। जिले में अपराध नियंत्रण और पुलिस की प्रभावी मौजूदगी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बिलासपुर पुलिस द्वारा बीट प्रणाली को सुदृढ़ करने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में राजपत्रित अधिकारी, थाना एवं चौकी प्रभारी, बीट प्रभारी और बीट स्टाफ सहित 60 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए।

पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने बैठक में बीट प्रणाली के उद्देश्य, महत्व और कार्यप्रणाली पर विस्तार से जानकारी देते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में आपराधिक, सामाजिक, साम्प्रदायिक, राजनीतिक तथा अन्य गतिविधियों पर लगातार नजर रखें। साथ ही नए आगंतुकों और संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।

बैठक में बीट ड्यूटी के दौरान सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देने, गांवों में शिविर आयोजित करने, साइबर फ्रॉड और नशे के प्रति जागरूकता फैलाने, लंबित समंस-वारंट की तामील, स्थायी वारंटियों की तलाश, अवैध शराब पर कार्रवाई और निगरानीशुदा बदमाशों की नियमित जांच जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जोर दिया गया।

इसके अलावा चोरी के मामलों में सक्रिय पतासाजी, गांव और मोहल्लों में बैठक कर नागरिकों की समस्याओं के समाधान पर भी निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान बीट अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा की गई और उत्कृष्ट कार्य करने वाले कई पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित करने हेतु नकद पुरस्कार देने की घोषणा की गई।

वरिष्ठ अधिकारियों ने सभी पुलिसकर्मियों को अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक पालन करने और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद




Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post