बिलासपुर में ऑटो चालकों पर सख्ती, यातायात पुलिस का विशेष अभियान, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

Social Activity BSP

बिलासपुर(Social Activity BSP)। शहर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए यातायात पुलिस ने ऑटो चालकों के खिलाफ सख्त अभियान शुरू किया है। बेतरतीब और अव्यवस्थित तरीके से ऑटो चलाने वालों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नियमों के पालन को अनिवार्य कर दिया है।

पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत ऑटो चालकों को खाकी यूनिफॉर्म पहनना, ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन से संबंधित सभी दस्तावेज साथ रखना अनिवार्य किया गया है।

अभियान के दौरान ऑटो चालकों को क्षमता से अधिक सवारी न बैठाने, नो एंट्री और नो पार्किंग का पालन करने तथा सार्वजनिक मार्गों पर अव्यवस्थित तरीके से वाहन खड़ा या संचालित न करने की सख्त हिदायत दी गई। साथ ही इलेक्ट्रिक ऑटो में स्पष्ट और मानक के अनुरूप नंबर प्लेट लगाने के निर्देश भी दिए गए।

यातायात पुलिस ने साफ किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले ऑटो चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान लगातार जारी रहेगा ताकि शहर में यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

गौरतलब है कि आम नागरिकों की ओर से लगातार ऑटो चालकों की लापरवाही और अव्यवस्थित संचालन को लेकर शिकायतें मिल रही थीं। पहले भी कई बार बैठक कर समझाइश दी गई, लेकिन सुधार नहीं होने पर अब सख्त कार्रवाई शुरू की गई है। पुलिस ने ऑटो यूनियनों से भी सहयोग की अपील की है ताकि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद




Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post