🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ बिलासपुर। जयंती अवसर पे घूमने निकले: युवक पर धारदार हथियार से हमला, हालत नाजुक

Social Activity BSP


बिलासपुर (Social Activity BSP) । शहर में शोभा यात्रा के दौरान एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया है और लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार, चांटीडीह रपटा क्षेत्र निवासी 25 वर्षीय सूरज साहू उर्फ बल्लू, पिता आत्मा राम साहू, अपने एक दोस्त के साथ बाइक पर शोभा यात्रा देखने निकला था। इसी दौरान पेंडलवार अस्पताल के पास शाम करीब 6:30 से 7:30 बजे के बीच कुछ अज्ञात युवकों ने उसे घेर लिया।

बताया जा रहा है कि हमलावरों ने पुरानी रंजिश के चलते सूरज पर चाकू और अन्य धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में सूरज गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही लहूलुहान हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना के तुरंत बाद घायल युवक को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे आईसीयू में भर्ती किया है।

वहीं, घटना के समय साथ मौजूद दोस्त ने तोरवा थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश को हमले की मुख्य वजह माना जा रहा है।


पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल, इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद




Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post