Social Activity BSP
बिलासपुर(Social Activity BSP)। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मखमूर इकबाल खान ने न्यायधानी बिलासपुर का व्यस्त दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और संगठनात्मक कार्यक्रमों में हिस्सा लेते हुए पार्टी की विचारधारा और जनसेवा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया।
सुबह 10:30 बजे रायपुर स्थित निवास से रवाना होकर वे 11:00 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे, जहां स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद 11:30 बजे वे बिलासपुर के लिए प्रस्थान किए।
दोपहर करीब 1:00 बजे बिलासपुर पहुंचने पर उन्होंने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धर्मलाल कौशिक के निवास जाकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की और संवेदना व्यक्त की।
इसके पश्चात दोपहर 2:00 बजे सूर्या चौक, चिंगराजपारा में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में उन्होंने भाग लिया। यह आयोजन भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ग्रामीण अध्यक्ष मुशर्रफ़ खान के नेतृत्व में किया गया था। कार्यक्रम में प्रदेश, जिला एवं ग्रामीण स्तर के पदाधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए राहगीरों को ठंडा पानी, फल और शरबत वितरित किया गया, जिसे स्थानीय लोगों ने सराहा।
मीडिया से चर्चा में मखमूर इकबाल खान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी “सबका साथ, सबका विकास” के सिद्धांत पर कार्य करते हुए समाज के हर वर्ग के हित में काम कर रही है।
इसके बाद दोपहर 3:00 बजे वे सिम्स अस्पताल पहुंचे, जहां पेंडरवा-रतनपुर हत्याकांड में घायल परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।
शाम 4:00 बजे वे लूथरा शरीफ के लिए रवाना हुए, जहां 5:00 बजे दरगाह में हाजिरी लगाकर इंतजामिया कमेटी से मुलाकात की। इसके बाद शाम 6:00 बजे दादी अम्मा साहिबा के उर्स कार्यक्रम में शामिल होकर धार्मिक आयोजन में सहभागिता निभाई।
दिनभर के व्यस्त कार्यक्रमों के बाद वे शाम को रायपुर के लिए रवाना हो गए। इस दौरे में संगठनात्मक मजबूती के साथ-साथ सामाजिक समरसता और सेवा कार्यों पर विशेष जोर देखने को मिला।
रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद
.jpeg)

