रतनपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियारों के साथ राहगीरों को धमकाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

Social Activity BSP

(ऊपर दिखाया गया चित्रा असली नहीं है ये ए.आई. द्वार निर्मित है)

बिलासपुर(Social Activity BSP):- बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में दहशत फैलाने वाले दो बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मेन रोड रानीगांव में धारदार चाकू और कट्टा नुमा हथियार लहराकर राहगीरों को डरा-धमका रहे थे।

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अंशिका जैन के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से एक धारदार चाकू, एक कट्टा नुमा हथियार और घटना में प्रयुक्त कार जब्त की गई है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नबीदाद खान (42 वर्ष) और दीशू कोरी (23 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बिगाड़ने और आम नागरिकों में भय फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद




Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post