रतनपुर के लालपुर में भीषण आग, सैकड़ों ट्रक पैरा बंडल जलकर खाक, करोड़ों के नुकसान की आशंका

Social Activity BSP

Social Activity BSP: बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लालपुर में सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक भीषण आगजनी की घटना सामने आई। जानकारी के मुताबिक, लालपुर स्थित एक निजी प्लॉट में रखे बायोगैस उपयोग के लिए संग्रहित सैकड़ों ट्रक पैरा बंडलों में अचानक आग लग गई, जिसने कुछ ही समय में विकराल रूप धारण कर लिया।

बताया जा रहा है कि यह प्लॉट बिलासपुर निवासी पंकज अग्रवाल का है, जहां भारी मात्रा में पैरा बंडल जमा किए गए थे। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते बड़ी संख्या में बंडल जलकर राख हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास लगातार जारी है। वहीं रतनपुर पुलिस की टीम भी मौके पर मौजूद है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस आगजनी में लाखों से लेकर करोड़ों रुपये तक के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आग पूरी तरह बुझने के बाद ही वास्तविक नुकसान का आकलन किया जा सकेगा।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। दमकल कर्मियों द्वारा आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही इसके पीछे की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

सुरक्षा के मद्देनजर स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने आसपास के क्षेत्र को खाली कराना शुरू कर दिया है। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। राहत और बचाव कार्य जारी है।

Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद




Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post