बिलासपुर में मजदूर दिलाने के बहाने लूट करने वाला गिरोह बेनकाब, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Social Activity BSP

बिलासपुर(Social Activity BSP)। कोनी थाना पुलिस ने मजदूर दिलाने के बहाने लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से नगदी सहित दस्तावेज बरामद किए गए हैं, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार, 14 और 15 अप्रैल 2026 को दो अलग-अलग मामलों में आरोपियों ने बाहरी राज्यों से आए व्यक्तियों को मजदूर उपलब्ध कराने का झांसा देकर बिलासपुर रेलवे स्टेशन बुलाया। इसके बाद उन्हें ऑटो में बैठाकर सुनसान स्थानों पर ले जाकर लूटपाट की गई।

पहले मामले में बिहार निवासी सुनील कुमार यादव से करीब ₹45,000 और दूसरे मामले में मध्यप्रदेश निवासी दशरथ कुमार द्विवेदी से ₹35,000 लूट लिए गए। दोनों घटनाओं में आरोपियों ने मजदूर दिलाने और खाने-पीने के खर्च के नाम पर रकम लेकर फरार हो गए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर कार्रवाई शुरू की। जांच के दौरान मुख्य आरोपी प्रकाश सिंह (40 वर्ष), निवासी बेल्हा, पचपेड़ी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।

आरोपी के कब्जे से ₹1600 नगद, एक पिट्ठू बैग, बैंक पासबुक, आधार कार्ड, पैन कार्ड सहित अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया है, जबकि गिरोह के अन्य पांच आरोपियों की तलाश जारी है।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post