Social Activity BSP
बिलासपुर(Social Activity BSP)। शहर में यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा ऑटो चालकों को यूनिफॉर्म पहनकर ही ऑटो संचालन करने के लिए लगातार प्रेरित किया जा रहा है। इससे ऑटो चालकों की स्पष्ट पहचान सुनिश्चित हो सकेगी और यातायात व्यवस्था में सुधार आएगा।
इस पहल के तहत सभी ऑटो चालकों को यूनिफॉर्म अपनाने के लिए सात दिनों का समय दिया गया था। कई चालकों ने यूनिफॉर्म सिलवाना शुरू कर दिया है और कुछ ने इसे पहनकर ऑटो चलाना भी प्रारंभ कर दिया है। यूनिफॉर्म पहनने के बाद ऑटो चालकों में अनुशासन और सुरक्षा को लेकर जागरूकता भी बढ़ी है, जिससे वे एक-दूसरे को भी प्रेरित कर रहे हैं।
यातायात पुलिस ने सभी थाना, चौकी और बीट प्रभारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में ऑटो चालकों को यूनिफॉर्म अपनाने के लिए जागरूक करें, ताकि पूरे शहर में एक समान व्यवस्था और पहचान बनाई जा सके।
इसके साथ ही आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे यूनिफॉर्म में ऑटो चलाने वाले चालकों को प्राथमिकता दें और बिना यूनिफॉर्म वाले चालकों को हतोत्साहित करें। पुलिस का मानना है कि जनसहयोग से ही शहर में सुरक्षित, सरल और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सकती है।
रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद




.jpeg)

