प्रहार अभियान के तहत कोनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

Social Activity BSP

बिलासपुर (Social Activity BSP): जिले में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “प्रहार” के तहत थाना कोनी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 10 हजार रुपये बताई जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब, गांजा एवं नशीले पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली गगन कुमार (IPS) के मार्गदर्शन में थाना कोनी पुलिस क्षेत्र में सतत निगरानी कर रही थी।

दिनांक 19 मई 2026 को थाना कोनी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम जलसो क्षेत्र में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब का संग्रहण कर बिक्री की जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने गवाहों एवं हमराह स्टाफ के साथ मौके पर दबिश दी।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी उमेश वर्मा (30 वर्ष) पिता राजकुमार वर्मा, निवासी ग्राम जलसो, थाना कोनी, जिला बिलासपुर को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 50 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 10 हजार रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोनी निरीक्षक राजश्री दामू, सउनि उमेश उपाध्याय, आरक्षक भोपसिंह साहू, उदय पाटले, अजय सोनी एवं महिला आरक्षक प्रेम कुमारी की सराहनीय भूमिका रही।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post