चकरभाठा पुलिस का MDMA तस्करी पर बड़ा प्रहार: कार सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 12.95 लाख का माल जब्त

Social Activity BSP

बिलासपुर (Social Activity BSP): जिले में अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चकरभाठा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एमडीएमए (MDMA) जैसे खतरनाक नशीले पदार्थ की बिक्री करने की तैयारी में जुटे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 26.05 ग्राम एमडीएमए और एक एस-क्रॉस कार जब्त की है। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत करीब 12 लाख 95 हजार 500 रुपये बताई जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 19 मई 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम रहंगी स्थित खोलीभाटा मैदान में एक एस-क्रॉस कार क्रमांक CG 28 L 8130 में दो युवक नशीला पदार्थ एमडीएमए रखकर ग्राहकों की तलाश कर रहे हैं और बिक्री की तैयारी में हैं।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल अवगत कराया गया, जिसके बाद थाना चकरभाठा पुलिस एवं ACCU की संयुक्त टीम गठित कर बताए गए स्थान पर दबिश दी गई। पुलिस टीम को देखकर दोनों संदिग्ध मौके से भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 26.05 ग्राम MDMA बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने उक्त नशीले पदार्थ को बिक्री के उद्देश्य से रखना स्वीकार किया। पुलिस ने मौके से एमडीएमए एवं प्रयुक्त एस-क्रॉस कार को जब्त कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चंद्रेश बलेचा (29 वर्ष) निवासी वार्ड नंबर 12, चकरभाठा तथा महेश वर्मा (21 वर्ष) निवासी वार्ड नंबर 05, चकरभाठा, बिलासपुर के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

चकरभाठा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, नशा तस्करी या संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल स्थानीय थाना अथवा डायल 112 पर दें, ताकि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post