एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर में कोयला उपभोक्ताओं की कंज्यूमर मीट आयोजित, गुणवत्ता और निर्बाध सप्लाई पर जोर

Social Activity BSP

बिलासपुर (Social Activity BSP)। कोल इंडिया के मध्य एवं पश्चिम क्षेत्र के पावर और एनआरएस सेक्टर के कोयला उपभोक्ताओं की बैठक मंगलवार को एसईसीएल मुख्यालय, बिलासपुर में आयोजित की गई। उपभोक्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने, कोल सप्लाई, गुणवत्ता प्रबंधन एवं परिचालन संबंधी विषयों पर संवाद को मजबूत बनाने के उद्देश्य से इस कंज्यूमर मीट का आयोजन किया गया।

बैठक में एसईसीएल के सीएमडी हरीश दुहन, कोल इंडिया के निदेशक (विपणन) मुकेश चौधरी, निदेशक (तकनीकी/संचालन) एन. फ्रैंकलिन जयकुमार एवं निदेशक (योजना/परियोजना) रमेशचंद्र महापात्र सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में एसईसीएल के सीएमडी हरीश दुहन ने कहा कि एसईसीएल उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण कोयला उपलब्ध कराने और समयबद्ध डिस्पैच सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि कंपनी ने इस वर्ष 195 मिलियन टन उत्पादन तथा 200 मिलियन टन ऑफटेक का लक्ष्य निर्धारित किया है, जिसे पूरी दक्षता और प्रतिबद्धता के साथ पूरा किया जाएगा। उन्होंने उपभोक्ता संतुष्टि को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए बेहतर गुणवत्ता का कोयला उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।

कोल इंडिया के निदेशक (विपणन) मुकेश चौधरी ने कहा कि कंपनी उपभोक्ताओं को निर्धारित गुणवत्ता का कोयला उपलब्ध कराने और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने गुणवत्ता संबंधी समस्याओं एवं ग्रेड स्लिपेज को न्यूनतम स्तर पर रखने की बात कही तथा उपभोक्ताओं से प्राप्त सुझावों और फीडबैक पर सकारात्मक एवं त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

कंज्यूमर मीट में पावर एवं एनआरएस सेक्टर से जुड़ी विभिन्न उपभोक्ता कंपनियों के लगभग 125 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान कोल सप्लाई, गुणवत्ता प्रबंधन, लॉजिस्टिक्स और बेहतर समन्वय से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा उपभोक्ताओं ने अपने सुझाव और अनुभव भी साझा किए।

बैठक में महाप्रबंधक (विक्रय एवं विपणन) अजित चौधरी सहित एसईसीएल और कोल इंडिया के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

इसके बाद संध्या समय एसईसीएल मुख्यालय स्थित सीएमडी कॉन्फ्रेंस हॉल में कोल इंडिया के निदेशक (विपणन) मुकेश चौधरी एवं एसईसीएल के सीएमडी हरीश दुहन ने छत्तीसगढ़ स्पॉन्ज आयरन मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन और स्पॉन्ज आयरन उद्योग से जुड़े उपभोक्ताओं के साथ बैठक कर उद्योग से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post