सूने मकान में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, चक्रधरनगर पुलिस ने 72 घंटे में तीन आरोपियों को दबोचा

Social Activity BSP

रायगढ़ (Social Activity BSP) | रायगढ़ जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर लगातार कार्रवाई कर रही चक्रधरनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सूने मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात चोरी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने घटना के महज 72 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने चोरी के बाद जेवरों को गलाकर पहचान मिटाने और साक्ष्य नष्ट करने की भी साजिश रची थी, जिसका पुलिस ने खुलासा किया है।

यह पूरी कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Shashi Mohan Singh के निर्देशन में की गई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का माल, नगदी रकम, घटना में प्रयुक्त दोपहिया वाहन और अन्य महत्वपूर्ण सामग्री बरामद की है।

रिश्तेदारी में गया था परिवार, पीछे से टूट गया ताला

मामला थाना चक्रधरनगर क्षेत्र के विनोबा नगर का है। प्रार्थी संतोष कुमार देवांगन ने 9 मई को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 8 मई को वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रिश्तेदारी में गए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और कमरे की खिड़की तथा अलमारी तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। चोरी गए सामान की कीमत लगभग 70 हजार रुपये बताई गई।

रिपोर्ट पर थाना चक्रधरनगर में अपराध दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

मुखबिर सूचना और तकनीकी निगरानी से पुलिस पहुंची आरोपियों तक

विवेचना के दौरान पुलिस को सक्रिय मुखबिर तंत्र और संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर महत्वपूर्ण सुराग मिले। इसके बाद पुलिस ने रोशन सिंह, शिवा सोनी और धरमदास महंत उर्फ प्रेम को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में तीनों आरोपियों ने चोरी की वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली।

आरोपियों के मेमोरेंडम पर पुलिस ने सोना जैसा धातु, चांदी के गलाए हुए टुकड़े, नगदी रकम, टूटा हुआ ताला, टीवीएस एनटॉर्क स्कूटी, एक्टिवा वाहन क्रमांक CG 13 BL 4874 तथा धातु गलाने में प्रयुक्त सामग्री बरामद की।


केलो नदी में फेंके सामान, जेवर गलाकर मिटा रहे थे पहचान

पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने कार्रवाई से बचने के लिए चोरी किए गए कुछ सोने के आभूषणों को गलाकर उनका स्वरूप बदल दिया था। वहीं कुछ सामान को केलो नदी में फेंककर साक्ष्य मिटाने की कोशिश की गई।

मामले में संगठित रूप से अपराध करना और साक्ष्य विलोपित करने के पर्याप्त प्रमाण मिलने पर पुलिस ने अतिरिक्त धाराएं भी जोड़ी हैं। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

  • रोशन सिंह, निवासी विजयपुर, थाना चक्रधरनगर, रायगढ़
  • शिवा सोनी, निवासी विजयपुर, थाना चक्रधरनगर, रायगढ़
  • धरमदास महंत उर्फ प्रेम, निवासी पंजरीप्लांट, थाना चक्रधरनगर, रायगढ़

कार्रवाई में इनकी रही अहम भूमिका

पूरे मामले के खुलासे में निरीक्षक राकेश मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक आशिक रात्रे एवं थाना चक्रधरनगर स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एसएसपी का सख्त संदेश

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि रायगढ़ पुलिस तकनीकी जांच, मजबूत मुखबिर तंत्र और त्वरित कार्रवाई के जरिए लगातार बड़े खुलासे कर रही है। आम नागरिकों की सुरक्षा और उनके माल-मत्ता की रक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post