चाचा पर गंभीर आरोप: जमीन कब्जा और प्रताड़ना से परेशान भतीजी ने कलेक्टर-एसपी से लगाई न्याय की गुहार

Social Activity BSP

सूरजपुर (Social Activity BSP)। जनपद पंचायत प्रतापपुर अंतर्गत ग्राम बड़वार बरगीडीह से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक भतीजी ने अपने ही चाचा पर पैतृक जमीन पर अवैध कब्जा, मारपीट, धमकी और लगातार प्रताड़ना जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक सूरजपुर को लिखित आवेदन सौंपकर निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पीड़िता जसमुन निशा ने आरोप लगाया है कि उसके चाचा इन्त मोहम्मद द्वारा उनके हिस्से की जमीन पर लगातार कब्जा किया जा रहा है और कभी एक हिस्सा तो कभी दूसरा हिस्सा जबरन अपने कब्जे में ले लिया जाता है।

पीड़िता के अनुसार जब परिवार अपने हिस्से की जमीन पर मकान निर्माण कार्य करता है तो आरोपी रात के समय पहुंचकर निर्माणाधीन दीवार को गिरा देता है। विरोध करने पर लाठी-डंडा लेकर दौड़ाने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप भी लगाए गए हैं।

आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि आरोपी द्वारा मारपीट की घटनाओं को भी अंजाम दिया गया है। लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर परिवार कई बार थाने पहुंचा, लेकिन आरोप है कि वहां उनकी शिकायत पर सुनवाई नहीं की गई और उन्हें वापस लौटा दिया गया।

पीड़िता का आरोप है कि थाना प्रभारी ने शिकायत सुनने के बजाय डांटकर भगा दिया और कहा कि “तुम्हारा काम नहीं होगा, बार-बार यहां मत आया करो।”

परिजनों का यह भी कहना है कि आरोपी प्रभावशाली व्यक्ति है और कथित रूप से दबाव व प्रभाव के कारण मामलों को दबा देता है, जिससे परिवार लंबे समय से भय और असुरक्षा के माहौल में जीने को मजबूर है।

इन्हीं परिस्थितियों के चलते पीड़िता ने 11 अप्रैल 2026 को जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक सूरजपुर को आवेदन सौंपकर निष्पक्ष जांच एवं न्यायसंगत कार्रवाई की मांग की है।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post